VIDEO:यहां दिन दहाड़े इंसानी बस्ती में आराम से घूमते दिखे भालू: लोगों की नजर पड़ते ही किया ऐसा सलूक...
कोई इंसान जंगल में जाए और उस पर जंगली जानवर हमला कर दे तो भी हम परेशान हो उठते हैं। लेकिन यदि कोई जंगली जानवर धोखे से भी भटककर इंसानी बस्ती में प्रवेश कर जाए तो उसके साथ हम इंसान जानवरों से भी बदतर सलूक करने लगते हैं। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में शुक्रवार को तीन भालू दिन दहाड़े विचरण करते दिखाई दिये। बस फिर क्या था... इंसानों की भीड़ लग गई इन बेजुबान जानवरों के पीछे... फिर आगे क्या हुआ पढ़िए...;
सूरजपुर। सूरजपुर जिले के वार्ड नंबर 8 में शुक्रवार दिनदहाड़े तीन भालू विचरण करते दिखाई दिये। भालू के इस तरह विचरण करते देखकर इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं देखते ही देखते लोगों की भीड़ लग गई। लोगों की भीड़ भालू को खदेड़ने में लगे।
आप वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे भालू घनी बस्ती के कैसे दौड़ते हुए दिख रहे हैं और लोग किस तरह से बिना भय के भालुओं के पीछे-पीछे भाग रहे हैं। लोगों ने भालू के विचरण की खबर वन विभाग को दी। विभाग को जैसे ही इस बात की सूचना मिली, वन विभाग टीम मौके पर पहुंची। टीम भालू पर नजर बनाए हुए है और भालुओं को काबू में करने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले भी कई बार भालू शहर की मुख्य सड़कों पर रात में विचरण करते दिखाई दे चुके हैं। भालुओं को इस तरह दिन में शहर में अपने बीच पाकर कुछ लोग उनको दौड़ाने लगे। ठीक वैसे ही जैसा कि जंगल में कोई जंगली जानवर इंसान को देखकर दौड़ाता है। देखिये वीडियो-