भाजपा का आवासहीन अधिवेशन : पीएम आवास योजना के मुद्दे पर सरकार को घेरने के लिए रखा 24 घंटे का आयोजन
आरंग में भारतीय जनता पार्टी ने 24घंटे का आवासहीन अधिवेशन का आयोजन किया गया है। आवासहीन गरीबों को न्याय दिलाने के लिए यह आयोजन किया गया है। पढ़िए पूरी खबर....;
डागेश यादव-आरंग। छत्तीसगढ़ के आरंग में भारतीय जनता पार्टी रायपुर और ग्रामीणों ने मिलकर शुक्रवार 24 फरवरी को दोपहर 12 बजे से 25 फ़रवरी दोपहर 12 बजे तक कम्युनिटी हॉल आरंग के पास आवासहीन अधिवेशन का आयोजन किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा ने आरोप लगाया है कि भूपेश सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के पैसों को रोक कर करोड़ो रुपए खर्च किए जा रहे हैं। बता दें कि कांग्रेस ने 24 फरवरी को दोपहर 12 बजे से 25 फरवरी दोपहर 12 बजे तक कम्युनिटी हॉल आरंग के पास आवासहीन अधिवेशन का आयोजन किया है।
सरकार का यह रवैया आवासहीन गरीबों के साथ मज़ाक है -भाजपा के ग्रामीण जिलाध्यक्ष
इस दौरान भाजपा के ग्रामीण जिलाध्यक्ष अभिनेश बॉबी कश्यप ने एक विज्ञप्ति में बताया कि कांग्रेस सरकार का यह रवैया आवासहीन गरीबों के साथ मज़ाक है और गरीबों को हतोत्साहित करने वाली बात है। इस लिए इसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी रायपुर ग्रामीण जिले के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आवासहीन गरीबों को न्याय दिलाने के लिए 24 घंटे का सांकेतीक आवासविहीन अधिवेशन का आयोजन किया है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी और समस्त मोर्चा, प्रकोष्ठ के सभी कार्यकर्ताओं सहित प्रधानमंत्री आवास से वंचित पात्र हितग्राही भी उपस्थित रहेंगे।