होटल में लगी आग : बुझाते समय गैस सिलेंडर में विस्फोट, फायर कर्मचारी घायल

आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। होटल में रखे सिलेंडर फटने से एक फायर कर्मचारी घायल हो गया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पढ़िए पूरी खबर...;

Update: 2023-03-03 06:09 GMT

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के गार्डन चौक स्थित यादव होटल में आग लग गई। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। होटल में रखे सिलेंडर फटने से एक फायर कर्मचारी घायल हो गया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग तेजी से फैलने के कारण पास स्थित सब्जी दुकान और अन्य व्यवसायी भी प्रभावित हुए हैं। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस और दमकल की टीम को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना आज सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है। होटल व्यवसायी को किसी ने फोन पर सूचना दी कि उसके दुकान में आग लग गई है। उसके पहुंचने से पहले ही आग फैल चुकी थी। इसके बाद दमकल की टीम को सूचना दी गई। खबर मिलने के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। इस दौरान होटल में रखा सिलेंडर भी फट गया। इससे दमकल विभाग का एक कर्मचारी घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

होटल में सिलेंडर न छोड़े

फायर स्टेशन इंचार्ज जितेंद्र ने बताया, कि घटना की सूचना सुबह पांच बजे मिली। इसके बाद तत्काल घटनास्थल पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। इस दौरान सिलेंडर फट गया। इससे एक कर्मचारी घायल हुआ है। उन्होंने व्यवसायियों से अपील की है कि होटल में सिलेंडर न छोड़े, होली का त्यौहार सामने हैं। असामाजिक तत्व कुछ भी कर सकते हैं।


Tags:    

Similar News