कितने एक्टिव हैं हमारे सांसद : इनके पास सांसद निधि को खर्च करने तक का समय नहीं... प्रदेश में साव सबसे पीछे.. पांडेय हैं सबसे आगे

सांसद निधि खर्च के लिए जारी की गई रिपोर्ट की माने तो हर सांसद को 12-12 करोड़ रुपए दिए गए थे। राज्य में 11 लोगसभा सीटें है यानी इस हिसाब से सांसदों को 132 करोड़ रुपये दिए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे आगे रहे राजनांदगांव से भाजपा सांसद संतोष पांडेय के पास 12 करोड़ में से सिर्फ 1 करोड़ 33 लाख रुपए बचे हैं। पढ़िए ये शोधपरक रिपोर्ट...;

Update: 2023-04-20 11:57 GMT

रविकांत सिंह राजपूत-कोरिया। प्रदेश में विकास कार्य को लेकर सरकार के पास जनता का टेक्स जाता तो है। आम आदमी अपने खून पसीने की कमाई करके टाइम पर सरकार को टेक्स भरता भी है। ताकि देश का और राज्य का विकास ठीक से हो पाए, लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या यह राशि जिन लोगों के पास जाती है वो उसे पूरी तरह विकास के कार्यों में लगाते है या नहीं ? इसी बात की पोल खोलने के लिए केंद्र सरकार के सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के ब्योरे से एक रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट के जरिए यह पता चला है कि सांसद निधि खर्च करने में सबसे ज्यादा पीछे हैं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और बिलासपुर के सांसद अरुण साव। अगर विकास के काम में खर्च करने में सबसे आगे होने की बात की जाए तो वो हैं राजनांदगांव के सांसद संतोष पांडेय।

सांसद निधि में कितना पैसा मिलता है खर्च के लिए...

सांसद निधि खर्च के लिए जारी की गई रिपोर्ट की माने तो हर सांसद को 12-12 करोड़ रुपए दिए गए थे। राज्य में 11 लोगसभा सीटें है यानी इस हिसाब से सांसदों को 132 करोड़ रुपये दिए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे आगे रहे राजनांदगांव से भाजपा सांसद संतोष पांडेय के पास 12 करोड़ में से सिर्फ 1 करोड़ 33 लाख रुपए बचे हैं। वहीं भाजपा सांसद विजय बघेल के पास 2 करोड़ 40 लाख रुपए बचे हैं। तीसरे नम्बर पर आने वाले भाजपा सांसद सुनील सोनी के खाते में 2 करोड़ 83 लाख रुपये बाकी हैं।

किस सांसद ने बरती लापरवाही...

सांसद निधि की राशि खर्च करने में बीजेपी सांसद अरुण साव ने विकास के कार्यों के लिए बहुत कम राशि खर्च की है। अब तक उनको 12 करोड़ मिले हैं, जिसमें से उन्होंने 7 करोड़ 5 लाख खर्च किये हैं। वहीं रायगढ़ से भाजपा की महिला सांसद गोमती साय ने अब तक 4 करोड़ 77 लाख रुपये खर्च किए हैं।

रेणुका सिंह 6वें स्थान पर...

केंद्रीय राज्यमंत्री और सरगुजा से लोकसभा सांसद रेणुका सिंह भी सांसद निधि की राशि खर्च को खर्च नहीं कर पाई। 12 करोड़ रुपये में से वो 3 करोड़ 29 लाख रुपए खर्च नहीं कर पाई है।

जानिए किस सांसद के पास कितनी राशि खाते में है....

भाजपा से संतोष पांडेय-  1.33,  भाजपा से गोमती साय-  4.77,  भाजपा से चुन्नीलाल साहू-   4.12,  कांग्रेस से दीपक बैज-  4.01,  भाजपा से गुहराम अजगले- 3.76,  भाजपा से रेणुका सिंह-  3.29,  कांग्रेस से ज्योत्सना महंत- 3.09,  भाजपा से  मोहन मंडावी- 2.88, भाजपा  से सुनील सोनी- 2.83, भाजपा से  विजय बघेल- 2.40, भाजपा से अरुण साव-  4.95.                                     










                             

Tags:    

Similar News