108 कलशों के साथ निकली विशाल शोभा यात्रा : महिलाओं ने सज-धज कर सिर पर कलश धारण कर भागवत कथा की निकाली पोथी यात्रा..
शोभा यात्रा होटल जे. आर. पैलेस मेन रोड से बाबा रामदेव मंदिर से होते हुए कथा स्थल तक पहुंची| इसमें 108 महिलाओं ने परंपरागत परिधानों में सज-धज कर सिर पर कलश धारण कर भागवत कथा की पोथी यात्रा निकाली.. पढ़िए पूरी खबर...;
गीदम। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के गीदम में 108 कलशों के साथ विशाल शोभा यात्रा निकाल कर श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया गया| यह शोभा यात्रा होटल जे. आर. पैलेस मेन रोड से बाबा रामदेव मंदिर से होते हुए कथा स्थल तक पहुंची| इसमें 108 महिलाओं ने परंपरागत परिधानों में सज-धज कर सिर पर कलश धारण कर भागवत कथा की पोथी यात्रा निकाली|
मिली जानकारी के अनुसार, कथा के यजमान चांडक मल जी सोनी ने अपने सह परिवार के साथ भागवत कथा की पोथी का पूजन किया| कथा के शुरुवात में बलसंतों ने गणेश वंदना और हनुमान चालीसा के पाठ के साथ किया| जोधपुर राजस्थान से पधारे संत कृपाराम ने कथा में भागवत कथा के महात्म्य का वर्णन विस्तार से किया| महाराज ने अपने सुमधुर भजनों से भक्तों को भाव विभोर कर दिया| कथा का समय दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक का था| बताया जा रहा है कि इस कथा का सीधा प्रसारण "कृपाराम जी लाइव" यूट्यूब चैनल के माध्यम से किया जाएगा।