ग्रामीणों पर लकड़बग्घे का हमला: गए थे तेंदूपत्ता तोड़ने, 3 महिलाओं समेत 11 घायल

गुरुवार की सुबह लकड़बग्घे ने तेंदूपत्ता तोड़ने गए और राह चलते लोगों पर हमला किया है। लकड़बग्घे ने ग्रामीणों के हाथ-पैर और चेहरे नोचे है।;

Update: 2022-05-05 13:07 GMT

महासमुंद। महासमुंद जिले में लकड़बग्घे लगातार 12 घंटे के अन्दर 11 लोगों पर हमला कर घायल कर चुका है। जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह लकड़बग्घे ने तेंदूपत्ता तोड़ने गए और राह चलते लोगों पर हमला किया है। लकड़बग्घे ने ग्रामीणों के हाथ-पैर और चेहरे नोचे है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

दरअसल, जिले के पिथौरा वन परिक्षेत्र के ग्राम बेल्डीह, गिरना और छिदौली के ग्रामीण गुरुवार सुबह करीब 5 बजे तेंदूपत्ता तोड़ने जंगलों में गए थे। इसी दौरान लकड़बग्धे ने बेल्डीह के तीन ग्रामीणों पर हमला कर दिया। उसके पैर से मांस नोचकर ले गया। इसके बाद आगे छिंदौली के 7 ग्रामीणों को निशाना बनाया। इनमें से एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। बाकी सभी घायलों का पिथौरा स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया। इससे पहले बुधवार रात भी छिंदौली गांव में ही लकड़बग्घे ने एक ग्रामीण पर हमला किया था। घटना के बाद ग्रामीणों ने दहशत का माहौल है। वन अमले ने पीड़ितों को तात्कालिक सहायता राशि 500 रुपए दिए गए हैं।

Tags: