मेरे पास नहीं हैं 2,000 के नोट : सीएम बघेल बोले- जब बंद ही करना था तो छापा क्यों... कौन करेगा खर्च की भरपाई

श्री बघेल ने कहा कि, RBI बताए कि 2,000 के नोट क्यों बंद किए। पहले नोट छापने में सैकड़ों करोड़ खर्च किए गए। फिर दो हजार के नोट बंद करने में राशि खर्च हो रही है। इस राशि की भरपाई कौन करेगा। और क्या कहा उन्होंने पढ़िए...;

Update: 2023-05-20 12:54 GMT

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कर्नाटक के बेंगलुरु में शपथ ग्रहण के बाद शनिवार को रायपुर लौटे हैं। राजधानी लौटने के बाद सीएम बघेल ने पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने 2,000 के नोट बंद करने के फैसले पर RBI और भाजपा पर जमकर हमला बोला है। श्री बघेल ने कहा कि, RBI बताए कि 2,000 के नोट क्यों बंद किए। पहले नोट छापने में सैकड़ों करोड़ खर्च किए गए। फिर दो हजार के नोट बंद करने में राशि खर्च हो रही है। इस राशि की भरपाई कौन करेगा, यह बताना चाहिए। मुझे इससे फर्क नहीं पड़ेगा। मेरे पास 2000 के नोट नहीं हैं। CM बघेल ने कहा कि, 2016 में यह नोट आया तो कहा गया इसमें चिप लगा है। नोटबंदी से काला धन खत्म होने की बात भी कही गई थी। काला धन तो खत्म नहीं हुआ, अब यह नोट बंद कर रहे हैं। जब बंद करना था तो सैकड़ों करोड़ खर्च कर छापा क्यों? RBI गवर्नर और BJP नेताओं से सवाल पूछना चाहिए नोट क्यों बंद किए।

रमन सिंह सपना देखते हैं और पीएम मोदी से बड़े हो जाते हैं

पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह के प्लास्टिक के चावल वाले ट्वीट पर सीएम भूपेश बघेल ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि, केंद्र सरकार के आदेश पर फोर्टिफाइड राइस दे रहे। डॉ. रमन सिंह इसे ट्वीट कर प्लास्टिक का चावल बता रहे हैं। रमन सिंह सपना देखते हैं और पीएम मोदी से बड़े हो जाते हैं।

25 मई को दिल्ली में बैठक

वहीं, 25 मई की शाम दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी बैठक होगी। ये बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे लेंगे। इसको लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, तेलंगाना, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में चुनाव है। चुनावी तैयारियों को लेकर बैठक में चर्चा होगी।     

Tags:    

Similar News