वन विभाग के नए मुखिया बनाए गए IFS संजय शुक्ला, प्रधान मुख्य वन संरक्षक और वन बल प्रमुख का भी प्रभार...
रायपुर। राज्य लघु वनोपज संघ के एमडी संजय शुक्ला वन विभाग के नए मुखिया बनाए गए। शुक्ला पीसीसीएफ राकेश चतुर्वेदी की जगह लेंगे, जो कि शुक्रवार को ही रिटायर हो रहे हैं। शुक्ला दोनों प्रभार पर रहेंगे। राज्य सरकार ने आज 1987 बैच के भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारी संजय शुक्ला को प्रधान मुख्य वन संरक्षक बनाया है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक के साथ-साथ वो प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज व्यापार एवं विकास सहकारी सघ मर्यादित को प्रधान मुख्य वन संरक्षक और वन बल प्रमुख एडिश्नल चार्ज दिया गया है।
राज्य शासन द्वारा प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद पर भारतीय वन सेवा (1987) के अधिकारी श्री संजय शुक्ला की पदस्थापना की गई है। pic.twitter.com/2WntcIDRCi
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) September 30, 2022