अवैध वसूली : टोल प्लाजा के कर्मचारियों की दादागिरी, बाइक सवार 4 लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर डंडे से पीटा, बाइक का टैक्स मांगने पर हुआ विवाद

सरपंच भुनेश्वर भास्कर व उनके 2 बेटों सहित जनपद सदस्य त्रिलोकी की बेरहमी से पिटाई की। हमले में घायल सभी लोगों का इलाज अस्पताल में जारी है। घटना रायपुर-जबलपुर NH 30 के बोड़ला टोल प्लाजा की है। पढ़िए पूरी खबर ...।;

Update: 2023-01-24 07:04 GMT

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में रायपुर-जबलपुर NH 30 के बोड़ला टोल प्लाजा में वहां के कर्मचारियों की दादागिरी खुलकर सामने आई है। टोल प्लाला के कर्मचारियों ने बाइक सवार युवकों से टोल टैक्स मांग, तो बाइक में सवार लोगों ने टू विलर का टोल टैक्स नहीं लगने की बात कही, तो वहां के कर्मचारियों ने बाइक सवारों की बेरहमी से पिटाई की।

जानकारी के अनुसार बाइक सवार चार लोग NH 30 के बोड़ला टोल प्लाजा से गुजर रहे थे, तो वहां के कर्मचारियों ने बाइक चालकों को रोक लिया और टोल टैक्स मांगने लगे। बाइक चालकों ने टोल प्लाजा के कर्मचारियों से कहा कि, टू वीलर का टोल टैक्स नहीं लगता, तो कर्मचारियों ने विवाद करना शुरू कर दिया।

डंडे से जमकर की पिटाई, घायलों का उपचार जारी

जब बाइक में सवार युवक टोल प्लाजा से आगे बढ़ने लगे तो वहां के कर्मचारियों ने उनकी पटाई शुरू कर दी। इसके बाद भी उनका मन नहीं भरा तो बाइक चालकों को दौड़ा- दौड़ा कर डंडे से पीटते रहे। इस घटना में सरपंच भुनेश्वर भास्कर व उनके दो बेटे सहित जनपद सदस्य त्रिलोकी घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार जारी है। देखिए वीड़ियो ....। 


Tags:    

Similar News