अनिश्चितकालीन आंदोलन : वन कर्मचारियों की हड़ताल 16वें दिन भी बरकरार, रेंजर भी समर्थन में, जंगलों की सुरक्षा भगवान भरोसे
सूरजपुर जिले के वन कर्मचारी संघ का अनिश्चितकालीन हड़ताल 16वें दिन भी जारी है। संघ अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 21 मार्च से हड़ताल पर है। वहीं मंगलवार से रेंजर भी इस आंदोलन के समर्थन में चले गए हैं और वह भी अपनी कामकाज बंद कर दिए। ऐसे में जंगलों की सुरक्षा कैसे होगी... पढ़िए पूरी खबर...;
सुरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के वन कर्मचारी संघ का अनिश्चितकालीन हड़ताल 16वें दिन भी जारी है। संघ अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 21 मार्च से हड़ताल पर है। वहीं मंगलवार से रेंजर भी इस आंदोलन के समर्थन में चले गए हैं और वह भी अपनी कामकाज बंद कर दिए। ऐसे में जिले के वनों को सुरक्षित रखना वन विभाग के लिए एक बड़ी चुनौती बनता नजर आ रहा है। बता दें कि जिले के वन कर्मचारी संघ 21 मार्च से 12 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर है। जहां वेतन विसंगति को दूर करने समेत 12 सूत्रीय मांगों के पूरा न होने के कारण वन कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल बरकरार है।
वहीं आज से जिले के सभी रेंजर अपने कर्मचारियों के समर्थन में हड़ताल पर चले गए हैं। उनका कहना है कि जब तक इनकी मांगों पर सरकार कोई फैसला नहीं लेती हम भी इनके समर्थन में इस हड़ताल का समर्थन करते रहेंगे और कामकाज बंद कर देंगे। ऐसे में जंगलों में जो आग लग रहे हैं या लगे हुए हैं उनको रेंजर और चौकीदारों के भरोसे बुझाया जाता था, पर जिस तरह से रेंजर अपने कर्मचारियों के हड़ताल के समर्थन में चले गए हैं, ऐसे में स्थिति और खराब हो जाएगी। एक तो जंगलों में आग दूसरी तरफ लकड़ी की कटाई जोरो से शुरू हो जाएगी, जो चिंता का विषय है। सथा ही वन कर्मचारियों का कहना है कि जब तक मांगे पूरी नहीं होगी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा। आज से रेंजरों का अपने कर्मचारियों के समर्थन में हड़ताल पर जाने से आने वाले समय मे जंगलों को सुरक्षित रखना एक बड़ी चुनौती होगी। देखिए वीडियो-