छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसाइटी की पहल: असहाय और निराश्रितों को दिया आश्रय, कर रहा उनकी देखभाल

असहाय और निराश्रित लोगों के लिए छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसाइटी बेहतर कार्य करने में लगी हुई है। बता दें कि, 30 से अधिक पीड़ितों को संस्था ने आश्रय देने का काम किया है। पढ़िए ये खबर...;

Update: 2023-04-27 13:06 GMT

उमेश यादव/कोरबा। भले ही कलयुग में अप्रत्याशित घटनाएं घटित हो रही हैं और इनके कारण लोग परेशान हैं। इन सबके बावजूद समाज में ऐसे लोगों की कमी नहीं है, जो दूसरों की मदद करने से नहीं चुकते। असहाय और निराश्रित लोगों के लिए छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसाइटी बेहतर कार्य करने में लगी हुई है। बता दें कि, 30 से अधिक पीड़ितों को संस्था ने आश्रय देने का काम किया है।

युवाओं की भागीदारी के साथ छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसाइटी अपने सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने में लगी हुई है। अलग-अलग आयाम पर काम करते हुए संस्था ने इलाके में विशेष पहचान बनाई है। काफी समय से पीड़ित चल रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति के बारे में संस्था को जानकारी मिली तो एंबुलेंस के जरिए उसे 'अपना घर' में आश्रय दिया और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी ली। 

Delete Edit

समाज में सकारात्मक संदेश

बता दें कि, इस संस्था में 30 से ज्यादा ऐसे लोग हैं, जिन्हें उनके परिजनों ने छोड़ दिया है और अब उनके पास रहने की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे लोगों को संस्था ने अपने परिसर में रखा है और उनका देखभाल कर रहे हैं। इस तरह के कार्यों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। जहां एक तरफ सिर्फ लूट मची हुई है, इंसान ही इंसान का दुश्मन बना बैठा है। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग इंसानियत को बचाने में लगे हुए हैं।

Tags:    

Similar News