जैनियों ने किया णमोकार मंत्र पाठ : तीर्थ स्थल को पर्यटन स्थल घोषित करने का विरोध
सकल जैन समाज ने श्री णमोकार महामंत्र का पाठ किया। तीर्थराज श्री सम्मेद शिखरजी को झारखंड सरकार द्वारा पर्यटक स्थल घोषित कर देने को लेकर जैन समाज में भारी आक्रोश है। पढ़िए पूरी खबर...;
रायपुर। जैन समाज आने प्रमुख तीर्थ स्थल श्री सम्मेद जी शिखर को पर्यटन स्थल बनाने का विरोध कर रहा है। झारखंड में स्थित तीर्थंकर भगवानों की निर्वाण स्थली जैन तीर्थ राज सम्मेद शिखरजी को पर्यटन क्षेत्र घोषित करने के विरोध में रायपुर के सिटी कोतवाली के सामने सकल जैन समाज ने श्री णमोकार महामंत्र का पाठ किया। तीर्थराज श्री सम्मेद शिखरजी को झारखंड सरकार द्वारा पर्यटक स्थल घोषित कर देने को लेकर जैन समाज में भारी आक्रोश है।
मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर के सिटी कोतवाली के सामने रात्रि 8:30 से 10:00 तक श्री णमोकार महामंत्र का पाठ किया गया। जैन समाज का कहना है कि केंद्र सरकार और झारखंड सरकार का हम विरोध करते हैं। हम जैन तीर्थ राज्य सम्मेद शिखरजी को पर्यटन क्षेत्र घोषित नहीं करने देंगे। इस दौरान जैन समाज के लोग सैकड़ों की संख्या में एकत्रित हुए।