जशपुर : 2 तस्कर गिरफ्तार, उड़ीसा से गांजा लेकर जा रहे थे यूपी

तस्करों के पास पुलिस ने 20 किलो गांजा जब्त किया गया है। पढ़िए पूरी खबर-;

Update: 2020-08-22 14:03 GMT

जशपुर। उड़ीसा से गांजा तस्करी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस ने ओडिशा से उत्तर प्रदेश गांजा की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इन तस्करों के पास पुलिस ने 20 किलो गांजा जब्त किया गया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह मामला तपकरा थाना क्षेत्र का है, फरसाबहार क्षेत्र से ओडिशा राज्य की सीमा लगी होने के कारण दूसरे राज्यों में गांजा तस्करी करने वालों के लिए यह सबसे सुगम रास्ता बना हुआ है। गांजा तस्करी की लगातार घटनाओं के मद्देनजर पुलिस को विशेष निगरानी में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक ओड़िशा से उत्तर प्रदेश गांजा लेकर जा रहे इन तस्करों की सूचना के बाद पुलिस ने फरसाबहार क्षेत्र में घेराबंदी की थी। इस दौरान पुलिस की टीम को देखकर एक आरोपी जंगल में भाग कर फरार हो गया। जबकि दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उत्तर प्रदेश के गांजा तस्करों की वाहन मे 20 किलो अवैध गांजा जप्त कर नारकोटिक्स का मामला दर्ज किया है।  

Tags:    

Similar News