जोगी कांग्रेस की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा, 174 सदस्यों की हुई नियुक्ति

अजीत जोगी के स्वर्गवास के बाद भंग किए गए संगठन का पुनर्गठन किया है। इसके साथ ही पार्टी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को कोरोनाकाल में जरुरतमंदों की हरसंभव मदद करने का आह्वान किया। पढ़िए पूरी खबर-;

Update: 2021-04-13 14:29 GMT

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। नई कार्यकारिणी में 174 सदस्यों की प्रदेश कार्यकारिणी 32 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 10 विभाग अध्यक्ष, 1 मुख्य प्रवक्ता, 11 महासचिव, 2 संभागीय कोर कमिटी अध्यक्ष, 5 संभागीय कोषाध्यक्ष, 5 संभागीय प्रवक्ता, 11 संयुक्त-महासचिव, 71 सचिव और 23 संगठन-मंत्री, 38 जिला अध्यक्ष और 9 नवगठित अजीत जोगी मोर्चा संगठन के 39 पदाधिकारी बनाए गए हैं।

गौरतलब है कि अजीत जोगी के स्वर्गवास के बाद भंग किए गए संगठन का पुनर्गठन किया है। इसके साथ ही पार्टी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को कोरोनाकाल में जरुरतमंदों की हरसंभव मदद करने का आह्वान किया। ताकि कोई भी प्रदेश वासी को भूखा न सोना पड़े।

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कहा है कि- राष्ट्र का सबसे नवोदित क्षेत्रीय दल होने के नाते हमने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रेणु जोगी और विधायक दल के नेता कर्मजीत सिंह के मार्गदर्शन में देश का सबसे युवा और सबसे शिक्षित राजनीतिक संगठन बनाने का प्रयास किया है।


Tags:    

Similar News