करणी सेना ने किया तालाब की सफाई और वृक्षारोपण, जुआ और शराब के खिलाफ छेड़ा अभियान
कॉलोनीवासियों ने मिलकर उक्त तालाब का नामकरण "करणी तालाब" किया तथा भविष्य में जनसहयोग से एक मंदिर का भी निर्माण करने का प्रण लिया। पढ़िए पूरी खबर-;
रायपुर। करणी सेना ने कल शनिवार को अग्रोहा कॉलोनी स्थित तालाब की सफाई और वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम में विधायक व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय भी शामिल हुए। पूरे तालाब का अवलोकन कर विधायक महोदय द्वारा सौंदर्यीकरण करवाने की बात कही, साथ ही स्थानीय नागरिकों को की मांग पर जल्द ही अग्रोहा कॉलोनी में बचे हुए सड़क व नाली निर्माण भी करवाने की बात कही।
करणी सेना ने उक्त तालाब के आसपास जुए, शराब जैसे व्यसन करने वालों के खिलाफ भी काफी समय से अभियान छेड़ा हुआ है, जिसमें पुलिस व प्रशासन की भी मदद ली जा रही है। कॉलोनीवासियों ने मिलकर उक्त तालाब का नामकरण "करणी तालाब" किया तथा भविष्य में जनसहयोग से एक मंदिर का भी निर्माण करने का प्रण लिया।
कार्यक्रम में करणी सेना प्रदेश संरक्षक सच्चिदानन्द उपासने, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला शक्ति डॉ रूना शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री शक्ति सिंह ठाकुर, प्रदेश कोषाध्यक्ष निशान्त डेमबानी, प्रदेश अध्यक्ष महिला शक्ति रचना सिंह कुशवाहा, जिलाध्यक्ष पुष्पलता त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष युवाशक्ति सचिन सिंह, उपाध्यक्ष प्रीति मिश्रा, खुशबू शर्मा, सोनाली सिंह, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व स्थानीय युवा व महिलाएं उपस्थित रही।