खैरागढ़ उपचुनाव : मुख्यमंत्री बघेल का बकरकट्टा दौरा, चुनावी सभा को किया सम्बोधित, कांग्रेस प्रत्याशी के लिए मांगे वोट

सोमवार को आज खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के बकरकट्टा पहुंचे है। जिसके बाद बकरकट्टा में आयोजित आमसभा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री के साथ मंत्री कवासी लखमा, रविन्द्र चौबे और पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम भी आयोजित आमसभा में शामिल मौजूद हुए।;

Update: 2022-04-04 12:16 GMT

राजनांदगांव। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को आज खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के बकरकट्टा पहुंचे है। जिसके बाद बकरकट्टा में आयोजित आमसभा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री के साथ मंत्री कवासी लखमा, रविन्द्र चौबे और पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम भी आयोजित आमसभा में शामिल मौजूद हुए। जहां मुख्यमंत्री ने चुनावी सभा को सम्बोधित किया, कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा के लिए वोट मांगा हैं। इस चुनावी सभा में सैकड़ो की संख्या में महिला और पुरुष मौजूद थे। बकरकट्टा में आयोजित आमसभा को सम्बोधित करने के बाद मुख्यमंत्री बघेल साल्हेवारा के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री बघेल साल्हेवारा में भी आमसभा को सम्बोधित करेंगे।


Tags:    

Similar News