खुलेआम उड़ी कानून की धज्जियां : थाने में कांग्रेस कार्यकर्ता ने जिला अध्यक्ष के ऊपर लहराया हथियार

थाने में ही एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष पर हमला करने के लिए हथियार उठा लिया। इस पर मौके पर मौजूद बेमेतरा SDOP ने...पढ़िए पूरी खबर...;

Update: 2023-05-11 05:54 GMT

सूरज सिन्हा/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ रही है। यहां थाने में ही एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष पर हमला करने के लिए हथियार उठा लिया। इस पर मौके पर मौजूद बेमेतरा SDOP ने किसी तरह बीच बचाव किया।

पैसों के लेनदेन को लेकर उठाया हथियार

मिली जानकारी के अुनसार, किराए के पैसों के लेनदेन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता आशीष तिवारी ने सिटी कोतवाली बेमेतरा में थाना प्रभारी के चेम्बर में हथियार उठाया। सिटी कोतवाली में हुई घटना ने जिले में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दी। घटना से आहत जिला कांग्रेस अध्यक्ष बंशी पटेल और ब्लाॅक अध्यक्ष लुकेश वर्मा ने कार्रवाई करने की मांग की है। देखिए वीडियो- 


Tags:    

Similar News