टूटी भाषा की मार्यादा : कांग्रेस के प्रदेश संचार प्रमुख ने अजय चंद्राकर को बताया लंपट किस्म का नेता

भाजपा के प्रवक्ता और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के एक बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के प्रदेश संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने उन्हें लंपट किस्म का नेता बताया है। चंद्राकर के किस बयान पर वे दे रहे थे प्रतिक्रिया... पढ़िए...;

Update: 2022-11-04 07:36 GMT

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों की बयानबाजी अब भाषा की मर्यादा खोती जा रही है। भाजपा के प्रवक्ता और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के एक बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के प्रदेश संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने उन्हें लंपट किस्म का नेता बताया है। श्री शुक्ला ने कहा है कि भाजपा के अजय चंद्राकर जैसे लंपट किस्म के राजनेता भारत जोड़ो यात्रा के महान उद्देश्यों को नहीं समझ सकते।

उल्लेखनीय है कि श्री शुक्ला भारत जोड़ो यात्रा को लेकर अजय चंद्राकर के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। इस दौरान श्री शुक्ला ने कहा- भारत जोड़ो यात्रा एक महान उद्देश्य को लेकर निकाली गई है। देश में महंगाई, बेरोजगारी, आम आदमी की आवाज जो केंद्र सरकार के द्वारा षडयंत्रपूर्वक दबाने की कोशिश जा रही है, उस आवाज को उठाने की कोशिश कांग्रेस के नेता राहुल गांधी कर रहे हैं। आगे श्री शुक्ला ने कहा कि, भाजपा के अजय चंद्राकर जैसे लंपट किस्म के राजनेता भारत जोड़ो यात्रा के महान उद्देश्यों को नहीं समझ सकते।

हिमांचल में प्रचार पर चंद्राकर का वार

दरअसल आज पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कई मुद्दों पर कांग्रेस को घेरा है। उन्होंने सीएम बघेल के हिमांचल में चुनाव प्रचार को लेकर कहा कि, वे हमारे लिए शुभंकर हैं। जहां-जहां उन्हें जिम्मेदारी दी गई, भाजपा को फायदा ही मिला है। श्री चंद्राकर ने कहा कि, उनके कहीं जाने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। छत्तीसगढ़ सरकार का काम कांग्रेस को चुनाव लड़वाना है। CM की भूमिका चुनाव लड़वाने और उम्मदवारों के आवश्यक 'प्रतिपूर्ति' के लिए है।

छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर घेरा

इसके अलावा श्री चंद्राकर ने भारत जोड़ो यात्रा, छत्तीसगढ़ियावाद, छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के मसले पर भी कांग्रेस पार्टी पर जमकर प्रहार किए। खास तौर पर छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा को लेकर चंद्राकर खासे आक्रामक नजर आए। उनका कहना था कि, सीएम बघेल कौन होते हैं यह तय करने वाले कि, छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा कैसी हो। उनका दावा है कि छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा सबसे पहले कुरूद में लगाई गई है। और वह प्रतिमा अब बन रही प्रतिमाओं से भिन्न है। देखिए वीडियो- 



Tags:    

Similar News