नन्ही वेदिका ने लगाया कमाल का निशाना : राज्य स्तरीय स्पर्धा में हासिल किया तीसरा स्थान, राष्ट्रीय स्पर्धा में शामिल होने जाएगी विजयवाड़ा

राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा में भाग लेने छत्तीसगढ़ टीम के लिए वेदिका नेताम चयनित हुई है। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों सहित राजनांदगांव तीरंदाजी संघ के पदाधिकारी और सदस्यों ने बधाई दी है .. पढ़िए पूरी खबर...;

Update: 2022-12-25 14:07 GMT

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन द्वारा अंडर-14 और मिनी अंडर-9 राज्य स्तरीय तीरंदाजी स्पर्धा का आयोजन 25 दिसंबर को आउटडोर स्टेडियम रायपुर में किया गया। इसमें राजनांदगांव तीरंदाजी संघ के प्रशिक्षण मैदान में अभ्यास कर रही वेदिका नेताम ने मिनी अंडर-9 स्पर्धा में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता।

सबसे छोटे तीरंदाज ने दिखाया कमाल

मिली जानकारी के अनुसार, महज 9 वर्ष की वेदिका नेताम ग्राम हल्दी से प्रतिदिन अपनी माता के साथ तीरंदाजी खेल मैदान आकर मात्र एक वर्ष के अभ्यास से ही कामयाबी हासिल करना शुरू कर दी है। वेदिका नियमित अभ्यास करते हुए तीरंदाजी के बारीकियों को सीख रही हैं। सन लाइट पब्लिक स्कूल हल्दी में कक्षा दूसरी में अध्ययनरत विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा में भाग लेकर शाला को गौरवान्वित किया है। कोच ने बताया कि वेदिका बहुत ही कम समय में एक अच्छे तीरंदाजी खिलाड़ी के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है, जिसे देखते हुए भविष्य में राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद है।

राष्ट्रीय स्पर्धा में दिखाएंगी जौहर

आगामी 7 से 16 जनवरी 2023 को 5वीं एनटीपीसी चेरूकुरूी लेनिन वोल्गा स्मृति किड्स (अंडर-9) राष्ट्रीय स्पर्धा का आयोजन विजयवाड़ा आंध्रप्रदेश में आयोजित है। उक्त स्पर्धा में भाग लेने छत्तीसगढ़ टीम के लिए वेदिका नेताम चयनित हुई है। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों सहित राजनांदगांव तीरंदाजी संघ के पदाधिकारी और सदस्यों ने बधाई दी है।

Tags:    

Similar News