राजधानी में जेल भरो आंदोलन का LIVE VIDEO : भाजपाइयों ने कालीबाड़ी से शुरू किया पैदल मार्च, इस जिले में भाजपाइयों ने बैरिकेड तोड़ा
राजधानी रायपुर में बीजेपी का जेल भरो आंदोलन शुरू हो गया है। आंदोलन की शुरूआत करते हुए पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता और नेता सड़क पर उतर गए है। देखिये वीडियो-;
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बीजेपी का जेल भरो आंदोलन शुरू हो गया है। आंदोलन की शुरूआत करते हुए पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता और नेता सड़क पर उतर गए है। भाजपाई का पैदल मार्च कालीबाड़ी से सीएम हाउस जाने के लिए शुरू हो गया है। आंदोलनकरियों को रोकने के लिए पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेड लगाए हैं। इसके साथ ही शहर की सड़कों पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किए गए है। वहीं जांजगीर में कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ रहे भाजपाइयों ने बैरिकेड तोड़ दिया। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, भाजपा नेताओं के लिए ये जेलभरो अंदोलन चुनावी सक्रियता का बिगुल भी है। सभी बड़े नेता इस विरोध प्रदर्शन में पूरा जोर लगा रहे है। इसको लकेर बाकायदा बैठक किए गए सभी दिग्गजों को उनकी जिम्मेदारियां दी गई है। जेल भरो मार्च करने के लिए भाजपा नेता तेलीबांधा, कालीबाड़ी, आजाद चौक, फाफाडीह की सड़कों पर जमा हो जाएंगे। रायपुर में सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सहित तमाम नेता सड़क पर उतरेंगे। ये प्रदर्शन भाजपा पूरे प्रदेशभर में करेगी।
देखिये जांजगीर में कैसे बने हालात