श्रद्धालुओं से चाकू की नोक पर सरेराह लूटपाट : नगदी और हथियार सहित 4 गिरफ्तार

मंदिर में दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं से चाकू की नोक पर लूटपाट कर रहे थे। लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पढ़िए पूरी खबर...;

Update: 2022-07-03 06:14 GMT

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में भोरमदेव मंदिर दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से सरेराह लूटपाट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने लूटपाट करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के सरोधा मार्ग देव स्थल राम चुआ मंदिर के पास आरोपी भोरमदेव मंदिर में दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं से चाकू की नोक पर लूटपाट कर रहे थे। लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों को रंगे हाथ धर दबोचा। इसमें टिल्लू उर्फ तुलेश्वर (21 साल), निपलेष (21 साल), ईतलेष (21 साल) सभी निवासी ग्राम खैरबना, थाना कवर्धा और दिलीप (22 साल) निवासी ग्राम सरेखा, थाना कवर्धा सहित दो अन्य शामिल है। पकड़े गए आरोपियों के पास से नगदी 2 हजार समेत धारदार हथियार और दो बाइक जब्त कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Tags:    

Similar News