सरेराह लूटपाट : आने-जाने वालों को लूट रहे थे 3 बदमाश, ग्रामीणों ने की जमकर धुनाई और पुलिस को सौंपा
तीन युवक लोगों से लूटपाट कर रहे थे। इन्होंने कई लोगों से पैसे और गहने भी लूट लिए थे। इसकी जानकारी पीड़ितों ने ग्रामीणों को दी थी। इसके बाद ग्रामीण एक साथ जमा होकर आरोपियों को पकड़ लिया। पढ़िए पूरी खबर...;
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में लूट की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि 3 युवक मिलकर आने-जाने वाले लोगों से लूटपाट कर रहे थे। जब इस बात की जानकारी ग्रामीणों को लगी, तब उन्होंने इन आरोपियों की जोरदार पिटाई कर दी। सभी आरोपी मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। मामला पाली थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, तेलसरा गांव में तीन युवक लोगों से लूटपाट कर रहे थे। इन्होंने कई लोगों से पैसे और गहने भी लूट लिए थे। इसकी जानकारी पीड़ितों ने ग्रामीणों को दी थी। इसके बाद ग्रामीण एक साथ जमा होकर आरोपियों को पकड़ लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर तीनों को जमकर पीट दिया। मारपीट में तीनों घायल हो गए थे। तीनों को पहले अस्पताल में भर्ती किया गया। फिर पुलिस को इस बात की सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
लुटेरे एमपी के रहने वाले
पूछताछ में इन आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस ने इनसे गहने और पैसे जब्त कर लिए हैं। हालांकि अभी ये नहीं बताया गया है कि इनसे कितने के जेवर बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने बताया कि वे मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं। फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।