शादी से मुकरा प्रेमी : झांसा देकर 6 साल तक करता रहा शारीरिक शोषण, 4 लाख की धोखाधड़ी भी...

युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवक युवती को शादी का प्रलोभन देकर करीब 6 साल से शारीरिक शोषण कर रहा था और धोखाधड़ी भी की है। अब खा रहा है जेल की हवा....;

Update: 2022-04-14 07:14 GMT

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में स्थित दल्ली राजह में युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवक युवती को शादी का प्रलोभन देकर करीब 6 साल से शारीरिक शोषण कर रहा था और धोखाधड़ी भी की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला दल्ली राजहरा थाना क्षेत्र का है।मिली जानकारी के अनुसार दल्ली राजहरा बस स्टैंड चौक निवासी तरुण गनिर 2016 में पीड़ित युवती को नाबालिग होते हुए अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर करीब 6 साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। प्रार्थीया जब बालिग हो गई और युवक से शादी करने की बात की तो युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया।

बताया जा रहा है कि पीड़ित युवती से तरुण ने मकान बनाने के लिए 4 लाख रुपए भी लिए हैं। युवती ने मामले को लेकर 11 मार्च को दल्ली राजहरा थाने में आरोपी तरुण गनिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉस्को एक्ट के सहित विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया। आरोपी लगातार फरार चल रहा था, जिसने स्वंय न्यायालय में सरेंडर किया। न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है। 

Tags:    

Similar News