मरवाही उपचुनाव : कांग्रेस 29 हजार वोटों से आगे, कार्यकर्ता डूबे जश्न में, आतिशबाजी का दौर शुरू
अभी 17 राउंड पूरे हो चुके हैं और 4 राउंड की मतगणना बाकी है। इसके बाद कांग्रेसियों का जश्न शुरू हो गया है। पढ़िए पूरी खबर-;
पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के मरवाही उपचुनाव के लिए मतगणना मंगलवार सुबह 8:15 बजे से जारी है। मतगणना 21 चक्रों में होगी। कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. केके ध्रुव ने 29121 वोटों से बढ़त बना ली है। अभी 17 राउंड पूरे हो चुके हैं और 4 राउंड की मतगणना बाकी है। इसके बाद कांग्रेसियों का जश्न शुरू हो गया है। निर्णायक बढ़त की ओर अग्रसर कांग्रेस के कार्यकर्ता जश्न में डूबे हैं। वहीं आतिशबाजी का भी दौर शुरू हो गया है।
• 17वें राउंड की मतगणना पूरी, कांग्रेस प्रत्याशी केके ध्रुव को 67033 और भाजपा के गंभीर सिंह को 37912 वोट। डॉ. ध्रुव 29121 मतों से आगे।
• 16वें राउंड की मतगणना पूरी, कांग्रेस प्रत्याशी केके ध्रुव को 62860 और भाजपा के गंभीर सिंह को 35254 वोट। डॉ. ध्रुव 27606 मतों से आगे।
• 15वें राउंड की मतगणना समाप्त, कांग्रेस उम्मीदवार केके ध्रुव 27079 वोटों से आगे। उन्हें 59376 और भाजपा के गंभीर सिंह को 32297 वोट मिले।
• 14वां राउंड समाप्त होने तक कांग्रेस उम्मीदवार 25739 वोटों से भाजपा प्रत्याशी से आगे निकल गए हैं। कांग्रेस के डॉ. केके ध्रुव को 55879 और भाजपा के डॉ. गंभीर सिंह को 30140 वोट मिले हैं।
• 13वें राउंड की मतगणना पूरी होने पर कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. केके ध्रुव 22851 मतों से आगे निकल गए हैं। उन्हें 51336 और भाजपा उम्मीदवार डॉ. गंभीर सिंह को 28485 वोट मिले हैं।
• कांग्रेस प्रत्याशी को जीत के लिए मिल रही निर्णायक बढ़त के चलते मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भी डीजे की धुन पर डांस किया।
• कांग्रेस प्रत्याशी को जीत के लिए मिल रही निर्णायक बढ़त के चलते मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भी डीजे की धुन पर डांस किया।
• 12वें राउंड में भी कांग्रेस उम्मीदवार 20311वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। उन्हें 47221 और भाजपा उम्मीदवार को 26910 वोट मिले हैं।
• 11वें राउंड में भी कांग्रेस उम्मीदवार 19539 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। उन्हें 43356 और भाजपा उम्मीदवार को 23817 वोट मिले हैं।
• 10वें राउंड की मतगणना पूरी होने पर कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. केके ध्रुव 19876 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 40218 और भाजपा उम्मीदवार डॉ. गंभीर सिंह को 20342 वोट मिले हैं। इसके साथ ही कांग्रेस में जश्न का माहौल शुरू हो गया है। पटाखे चलाने के साथ ही रैली निकाली जा रही है।
• नौवें राउंड की मतगणना समाप्त होने तक कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. केके ध्रुव ने निर्णायक बढ़त बनाए हुए हैं। वे 19987 वोटों से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के डाॅ. गंभीर सिंह से आगे चल रहे हैं। डॉ. ध्रुव को 37106 और भाजपा के डॉ. गंभीर सिंह को 17119 वोट मिले हैं।
• आठवें राउंड की मतगणना समाप्त होने तक कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. केके ध्रुव ने निर्णायक बढ़त बना ली है। वे 19759 वोटों से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के डाॅ. गंभीर सिंह से आगे चल रहे हैं। डॉ. ध्रुव को 34771 और भाजपा के डॉ. गंभीर सिंह को 15012 वोट मिले हैं।
• सातवें राउंड की मतगणना समाप्त होने तक कांग्रेस प्रत्याशी 17390 वोटों से आगे हो गए हैं। उनको 30064 वोट मिल चुके हैं। जबकि भाजपा उम्मीदवार डॉ. गंभीर सिंह को 12674 वोट मिले हैं।
• छठवें राउंड की मतगणना समाप्त होने तक कांग्रेस प्रत्याशी 14676 वोटों से आगे हो गए हैं। उनको 26183 वोट मिल चुके हैं। जबकि भाजपा उम्मीदवार डॉ. गंभीर सिंह को 11507 वोट मिले हैं।
• पांचवें राउंड की मतगणना समाप्त हो गई है। कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. केके ध्रुव 12622 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। उन्हें अब तक 22151 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी डॉ. गंभीर सिंह को 9529।
• चौथे राउंड की मतगणना पूरी। कांग्रेस प्रत्याशी अभी भी बढ़त बनाए हुए हैं, लेकिन वोटों की संख्या कम हुई। भाजपा के डॉ. गंभीर सिंह को 8215, कांग्रेस के डॉ. केके ध्रुव को 17961। चौथे राउंड की समाप्ति तक कांग्रेस उम्मीदवार कुल 9746 मतों से आगे चल रहे हैं।
• तीसरे राउंड में कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. केके ध्रुव 6500 वोटों से आगे चल रहे हैं। उनको 12971 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी डॉ. गंभीर सिंह को 6534 वोट मिले हैं।
• दूसरे राउंड में भाजपा को 4856, कांग्रेस उम्मीदवार को 8520। कांग्रेस प्रत्याशी 3664 वोटों से आगे। नोटा को मिले 310 वोट
• ईवीएम से मतपत्रों की गिनती शुरू हो गई है। पहले चरण में कांग्रेस प्रत्याशी 1760 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस को 4135 और भाजपा उम्मीदवार को 2375 वोट मिले हैं। नोटा को 97 वोट पड़े हैं।
• पहले राउंड में डाक मतपत्रों से कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. केके ध्रुव आगे चल रहे हैं। उन्हें 74 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी डॉ. गंभीर सिंह को 17 वोट मिले हैं।