मौसम की जानकारी :- पश्चिमी विक्षोभ के कारण होली पर छाए रहेंगे बादल, नहीं होगी बारिश

होली पर इस बार बादल छाए रह सकते हैं। पश्चिमी विक्षोभ के कारण इस तरह की स्थिति निर्मित हो रही है। हालांकि पूरे प्रदेश का आकाश मेघमय नहीं रहेगा। सिर्फ मध्यक्षेत्र अर्थात रायपुर और उसके आसपास के जिलों में ही बादल छाए रहने की संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई गई है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण ऊपरी हवा प्रभावित हो रही है। इसके कारण ही बादल की स्थिति निर्मित हो रही है।;

Update: 2021-03-25 20:31 GMT

होली पर इस बार बादल छाए रह सकते हैं। पश्चिमी विक्षोभ के कारण इस तरह की स्थिति निर्मित हो रही है। हालांकि पूरे प्रदेश का आकाश मेघमय नहीं रहेगा। सिर्फ मध्यक्षेत्र अर्थात रायपुर और उसके आसपास के जिलों में ही बादल छाए रहने की संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई गई है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण ऊपरी हवा प्रभावित हो रही है। इसके कारण ही बादल की स्थिति निर्मित हो रही है।

हालांकि बारिश की स्थिति नहीं बनेगी। गुरुवार शाम को भी हल्के बादल आसमान पर छाए रहे। माैसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक फिलहाल जो पैटर्न है उसके अनुसार आसमान पर बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश नहीं होगी। हालांकि चीजें होली तक बदल भी सकती हैं लेकिन तेज बारिश जैसी स्थिति नहीं बनेगी। पूरा प्रदेश इससे प्रभावित नहीं होगा।

माना में पारा पहुंचा 38 डिग्री पर

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान माना में 38 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 18.2 डिग्री दर्ज हुआ। रायपुर का अधिकतम तापमान 37.8 तथा न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री रहा। यह दोनों ही सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है।

राजनांदगांव में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 37 डिग्री दर्ज हुआ। इसके अलावा अधिकतर संभागों में अधिकतम तापमान सामान्य ही है। न्यूनतम तापमान केवल दुर्ग में ही सामान्य से कम है। इसके अलावा अन्य सभी संभागों में न्यूनतम तापमान सामान्य रहा। प्रदेश का मौसम गुरुवार को शुष्क रहा। आज भी इसके शुष्क रहने की संभावना है।

Tags:    

Similar News