मौसम की जानकारी:- रविवार को बादल छाने का अनुमान, सप्ताह भर ठंड बढ़ने के आसार नहीं
राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के असर से जनवरी के पहले सप्ताह में भी ठंड का असर कम रहने की संभावना है। अनुमान यह भी है कि रविवार को बादल छाएंगे जिससे रात को पारा और ऊपर की ओर जा सकता है। वर्तमान में तापमान सामान्य से अधिक होने की वजह से रात में भी ठंड का असर कम है।;
राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के असर से जनवरी के पहले सप्ताह में भी ठंड का असर कम रहने की संभावना है। अनुमान यह भी है कि रविवार को बादल छाएंगे जिससे रात को पारा और ऊपर की ओर जा सकता है। वर्तमान में तापमान सामान्य से अधिक होने की वजह से रात में भी ठंड का असर कम है।
पिछले पांच दिनों से राजधानी में ठंड का असर धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। पिछले चौबीस घंटे में भी रात को पारा सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक होने की वजह रात में गर्मी का अहसास हो रहा है और आधी रात के बाद ही ठंड का मामूली असर हो रहा है।
मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि शनिवार को मौसम में किसी तरह का बदलाव होने की संभावना कम है मगर रविवार से अचानक दक्षिणी हिस्से खासकर बस्तर में बादल छाने के आसार हैं जिससे तापमान में एक से दो डिग्री तक वृद्धि हो सकती है।
उनके मुताबिक सात जनवरी तक ठंड बढ़ने की संभावना काफी कम है। वर्तमान में प्रदेश में दक्षिण-पूर्वी हवा का प्रवेश हो रहा है जिसमें ठंडकता ना के बराबर है। गुरुवार के बाद ही इसकी दिशा बदलने की संभावना है।
पिछले चौबीस घंटे में पेंड्रा को छोड़कर बाकी सभी शहरोें में रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रिकार्ड किया गया है। शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम पारा 28.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। बिलासपुर 27.6, पेंड्रा 25.5, अंबिकापुर 23.2, जगदलपुर 28.2, दुर्ग 28.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।