मौसम की जानकारी:- पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज से बढ़ेगी ठंड, तीन दिन रहेगा असर

छत्तीसगढ़ राज्य में हवा की दिशा में बदलाव होने की वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की वजह से अगले तीन दिनों तक ठंड का असर एक बार फिर बढ़ेगा। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ अपना असर दिखा सकता है। जिसकी वजह से तापमान का पारा ऊपर जाने की वजह से ठंड का असर कम होने के आसार हैं।;

Update: 2020-12-25 02:04 GMT

छत्तीसगढ़ राज्य में हवा की दिशा में बदलाव होने की वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की वजह से अगले तीन दिनों तक ठंड का असर एक बार फिर बढ़ेगा। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ अपना असर दिखा सकता है। जिसकी वजह से तापमान का पारा ऊपर जाने की वजह से ठंड का असर कम होने के आसार हैं।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले दो दिन से तापमान में अचानक बढ़ोतरी होने की वजह से ठंड में थोड़ी कमी आई थी। पिछले चौबीस घंटे में रात का तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा लेकिन अगले चौबीस घंटे में इसमे गिरावट आने की संभावना है और अगले दो दिनों तक प्रदेश के उत्तरी हिस्से में शीतलहर चलने की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 28 से पश्चिमी विक्षोभ असर दिखा सकता है। जिसकी वजह तापमान में थोड़ी वृद्धि होने की संभावना है। गुरुवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 28.4, बिलासपुर 28.0, पेंड्रा 25.3, अंबिकापुर 22.9, जगदलपुर 28.4, दुर्ग 29.9 तथा राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Tags: