मौसम की जानकारी- थोड़ा बढ़ेगा बारिश का प्रभाव, तापमान में भी थोड़ी राहत
पिछले दो दिनों से हल्के रुप में अपना असर दिखा रही बारिश का असर थोड़ा बढ़ेगा और क्षेत्र के मामले में भी उसका विस्तार होगा। अगले चौबीस घंटे में ऊपर की ओर जा रहे तापमान में भी गिरावट आने का अनुमान है। विशेषज्ञों के मुताबिक बारिश का असर बढ़ने से किसानों को राहत मिलेगी।;
पिछले दो दिनों से हल्के रुप में अपना असर दिखा रही बारिश का असर थोड़ा बढ़ेगा और क्षेत्र के मामले में भी उसका विस्तार होगा। अगले चौबीस घंटे में ऊपर की ओर जा रहे तापमान में भी गिरावट आने का अनुमान है। विशेषज्ञों के मुताबिक बारिश का असर बढ़ने से किसानों को राहत मिलेगी।
मौसम विभाग के मुताबिक वर्तमान में एक चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश पर स्थित है। वहीं मानसून द्रोणिका गंगानगर, हिसार, दिल्ली, अलीगढ़, फुर्सतगंज, गया, बंकुरा और उसके बाद पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा भी बना हुआ है।
इसके असर से मंगलवार को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। एक दो स्थानों पर भारी बारिश होने के भी आसार हैं। इसके असर से प्रदेश के अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। दो दिन से प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा की वजह से ज्यादातर शहरों के तापमान में वृद्धि होने का अनुमान है।
सोमवार को रायपुर का अधिकतम तापमान जहां 31.9 रहा जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था। सोमवार को काले बादल तो छाए रहे मगर बारिश नहीं हुई कल से यहां भी हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है। वर्तमान में प्रदेश में वर्षा की स्थिति सामान्य वाली है।
यहां अब तक 493.4 मिमी. बारिश हुई है। रायपुर में 409.7 मिमी. वर्षा हुई है वर्तमान में सरगुजा जिले में सामान्य से 35 प्रतिशत कम, जशपुर 29, दंतेवाड़ा 28, बस्तर,कांकेर 27-27, बालोद में 20 प्रतिशत कम बारिश हुई है।