मौसम की जानकारी- आज छाएंगे बादल, बारिश भी, लेकिन नहीं गिरेगा पारा
राजधानी के आसमान पर मंगलवार को बादल छाए रहेंगे। देर शाम तक गरज-चमक के साथ बारिश भी हो सकती है। हालांकि तापमान पर इसका असर नहीं पड़ेगा। इसलिए गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में भी विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।;
राजधानी के आसमान पर मंगलवार को बादल छाए रहेंगे। देर शाम तक गरज-चमक के साथ बारिश भी हो सकती है। हालांकि तापमान पर इसका असर नहीं पड़ेगा। इसलिए गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में भी विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश के ऊपर स्थित है। इसके कारण ही आकाश मेघमय रहेगा। हालांकि सोमवार को भी आसमान पर आंशिक रूप से बादल छाए रहे। मंगलवार को मध्यप्रदेश और विदर्भ से लगे क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की वर्षा होने अथवा छींटे पड़ने की संभावना है। मध्यप्रदेश के साथ प्रदेश में गरज-चमक के साथ एक-दो स्थानों पर अंधड़ चलने की भी संभावना है।
अधिकतर संभागों में तापमान सामान्य
बस्तर का अधिकतम तापमान सामान्य से कम तथा दुर्ग में सामान्य से अधिक है। इन दो स्थानों को छोड़कर शेष सभी संभागों में अधिकतम तथा न्यूनतम दोनों ही तापमान सामान्य है। रायपुर में सोमवार का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान जगदलपुर में 21.1 डिग्री तथा सबसे अधिक अधिकतम तापमान दुर्ग में 41.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।