नाबालिग के साथ दुष्कर्म: प्यार और शादी का झांसा देकर किया रेप, अब गिरफ्तार

15 साल की स्कूली छात्रा से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक ने प्यार और शादी की बात कहकर लड़की को अपने झांसे में ले लिया फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। पढ़िए पूरी खबर...;

Update: 2023-03-22 13:12 GMT

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में 15 साल की स्कूली छात्रा से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक ने लड़की को पहले तो प्यार के जाल में फंसाया फिर शादी का झांसा देकर उसे भगा ले गया। यह घटना सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार, लड़की कक्षा नवमीं की छात्रा है। वह 14 मार्च को वह स्कूल के बाद वह घर नहीं पहुंची। परिजनों ने सहेलियों, रिश्तेदारों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। फिर उन्होंने सिरगिट्‌टी थाने में लड़की के गुमशुदी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने जताई अपहरण की आशंका

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण की आशंका पर केस दर्ज कर लिय़ा और उसकी तलाश शुरू कर दी। इस दौरान पता चला कि सिरगिट्‌टी के देवार मोहल्ला में रहने वाले युवक सूर्यकांत सूर्यवंशी (19) से लड़की की दोस्ती थी। सूर्यकांत ने बारहवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी ह़ै और वह अभी कुछ नहीं करता है। पुलिस ने शक के आधार पर युवक की तलाश भी शुरू कर दी।

लड़की खुद घर आ गई, मामले का किया खुलासा

इस दौरान 16 मार्च को लड़की खुद घर आ गई। पुलिस ने लड़की का बयान दर्ज किया तो मामले का खुलासा हुआ। उसने बताया कि स्कूल आने-जाने के दौरान उसकी मुलाकात सूर्यकांत से हुई। फिर उसने प्यार और शादी की बात कहकर उसे अपने झांसे में ले लिया। 14 मार्च को ऐसी ही बातों उलझाकर वह लड़की को अपने साथ ले गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पता चला कि पुलिस उसकी तलाश कर रही है तो उसने लड़की को घर भेज दिया।

पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

लड़की का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ रेप और अपहरण का केस दर्ज कर लिया। इसके बाद लगातार युवक की तलाश की जा रही थी, इस दौरान खबर मिली कि युवक अपने घर लौट गया है। तब पुलिस ने उसके घर का घेराव कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Tags:    

Similar News