मिशन 2023: पोलिंग बूथ के जरिए भाजपा हर घर तक पहुंचेगी, विधानसभा स्तरीय बैठक में लिया फैसला
भारतीय जनता पार्टी ने आगामी 2023 की विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। विधानसभा वार बैठकों का दौर भी प्रारंभ हो गया है। पढ़िए पूरी खबर...;
सोमा शर्मा-नवापारा। छत्तीसगढ़ में चुनाव के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। अभनपुर विधानसभा में पोलिंग बूथ के जरिए भाजपा हर घर तक पहुंचेगी। वहीं विपक्ष को घेरने के लिए भी विभिन्न भ्रष्टचार के मुद्दे उठाएगी। यह फैसला गुरुवार को नवापारा-राजिम में अभनपुर विधानसभा में भाजपा के विधानसभा स्तरीय बैठक में लिया गया।
बता दें कि, भारतीय जनता पार्टी ने आगामी 2023 की विधानसभ चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा में विधानसभा वार बैठकों का दौर प्रारंभ हो गया है। इसी कड़ी में गुरुवार को नवपारा में बीजेपी की अभनपुर विधानसभा की बैठक आयोजित की गई। अभनपुर विधानसभा प्रभारी ओमप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि, प्रदेश में पिछले 15 वर्षों में भाजपा शासन में किए गए कार्यों को और देश में वर्तमान में मोदी सरकार की तरफ से चलाई जा रही सभी योजनाओं को लाभार्थी योजना के नाम से लोगों तक पहुंचाया जाएगा। पार्टी के सदस्य हर विधानसभा में पोलिंग बूथ स्तर बनाकर प्रचार-प्रसार करेंगे।
प्रचार-प्रसार की रणनीति बनाकर चर्चा करना जरूरी
बैठक में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भरत लाल वर्मा ने कहा कि, वर्तमान सरकार चुनाव में की गई विभिन्न घोषणाओं को पूरा करने में असफल साबित हुई है। इसी की जानकारी हर घर तक कार्यकर्ता पहुंचाएंगे। पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू ने कहा कि, विधानसभा के हर एक घर तक कार्यकर्ता कैसे पहुंचेगे और पार्टी का प्रचार-प्रसार करेंगे इसकी रणनीति बनाकर चर्चा करना आवश्यक है।
बैठक में ये रहे मौजूद
इस बैठक में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक बजाज, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किशोर देवांगन, जनपद सदस्य राजेश साहू, बी आर वर्मा, इंद्र कुमार साहू, विजय गोयल,प्रसन्न शर्मा, भूपेंद्र सोनी, संचित तिवारी,विवेक तिवारी, गौरव पांडेय, नागेंद्र वर्मा, मुकुंद मेश्राम, रूपेंद्र चंद्राकर सहित चारों विधानसभा के कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित थे।