तालाब में मिली महिला की अंग-भंग लाश : सिर, हाथ और पैर काटकर कहीं और फेंके गए, पेट में लोहे की राड घुसी मिली

Update: 2022-07-18 07:17 GMT

अंबागढ चौकी। छत्तीसगढ़ के अंबागढ चौकी में तालाब में अज्ञात महिला का अंग-भंग धड़ मिला है। महिला के शरीर से सिर, हाथ, पैर गायब हैं। इतना ही नहीं महिला की पेट पर लोहे का राड भी घुसा दिया गया है। महिला का शव अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र के गुंडरदेही में मिली है।

जानकारी मिली है, कि अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र के ग्राम गुंडरदेही में तलाब के पास एक महिला का कटा हुआ धड़ मिला है। शरीर का कुछ हिस्सा हाथ, पैर, सिर शरीर से गायब है। सुबह जब ग्रामीण नहाने के लिए तालाब पहुंचे तो महिला के शव को देखते ही पुलिस को सूचना दी। फ़िलहाल अंबागढ़ चौकी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इस घटना की जांच कर रहे हैं।

Tags: