नारायण चंदेल ने कहा- पुलिस जवानों को 3 साल से जूते नहीं दे पा रही कांग्रेस सरकार, फटे जूते में ड्यूटी कर रहे जवान

नारायण चंदेल ने कहा कि राज्य में तैनात पुलिस जवानों को तीन साल से कांग्रेस सरकार जूते तक उपलब्ध नहीं करवा पा रही है। फटे हुए जूतों में जवान ड्यूटी कर रहे हैं। यहाँ तक कि उन्होंने कहा कि जवान जूतों को सिल-सिल कर अपना काम चला रहे हैं।;

Update: 2022-09-23 05:33 GMT

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में भाजपा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल दंतेवाड़ा दौरे पर है। यहां उन्होंने प्रेसवार्ता कर राज्य सरकार को घेरने की कोशिश की। नारायण चंदेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में तैनात पुलिस जवानों को तीन साल से कांग्रेस सरकार जूते तक उपलब्ध नहीं करवा पा रही है। फटे हुए जूतों में जवान ड्यूटी कर रहे हैं। यहाँ तक कि उन्होंने कहा कि जवान जूतों को सिल-सिल कर अपना काम चला रहे हैं, ये कांग्रेस सरकार की बद से बदत्तर स्थिति है।

दरअसल नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव गुरुवार को दंतेवाड़ा पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस सरकार पर पुलिस जवानों को लेकर इस तरह कटाक्ष किया। देखिए वीडियो-


Tags: