CG News : सड़क पर गड्ढा खोदकर नक्सलियों ने लगाए थे 25-25 किलो के दो बम, पढ़िए कैसे सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के मंसूबों पर फेरा पानी

शुक्रवार को मुरदण्डा से बासागुड़ा सड़क पर गड्ढा खोदकर नक्सलियों ने 25-25 किलो के 2 IED लगाए थे। नक्सलियों द्वारा सुरक्षाकर्मियों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से सडक मे 5x5 फिट लम्बा-चौड़ा व 4 फिट गहरा खोद कर IED बम प्लांट किया गया था। पढ़िए पूरी खबर...;

Update: 2023-11-24 11:57 GMT

गणेश मिश्रा-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाकर्मियों(security forces) को बड़ी सफलता मिली है, गस्त पर निकले सुरक्षाबलों ने 25-25 किलो के दो IED बम बरामद किये हैं। सुरक्षाबलों ने सतर्कता के साथ बम को डिफ्यूज कर दिया है। सुरक्षा बलो की सतर्कता और सूझबूझ से नक्सलियों(Naxalites) के नापाक मंसूबो पर जवानों ने पानी फेर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, नक्सली सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से अक्सर IED बम लगाते रहते हैं। शुक्रवार को मुरदण्डा से बासागुड़ा सड़क(Murdanda to Basaguda road) पर गड्ढा खोदकर नक्सलियों ने 25-25 किलो के 2 IED लगाए थे। नक्सलियों द्वारा सुरक्षाकर्मियों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से सडक मे 5x5 फिट लम्बा-चौड़ा व 4 फिट गहरा खोद कर IED बम प्लांट किया गया था। जिसे केरिपु 168 वाहिनी और थाना आवापल्ली की BDS टीम द्वारा बम को डिफ्यूज कर दिया गया है।

यहां भी हुआ 5 किलो का बम बरामद

बीजापुर जिले के दूसरे हिस्से में थाना पामेड़ क्षेत्र(Pamed area) के अंतर्गत चिंतावगु नदी और धरमाराम गांव के मध्य से 5kg का प्रेशर IED बम लगाया गया था, जिसे कोबरा 204 और केरिपु 151 की टीम द्वारा बरामद किया गया है। कोबरा 204 की टीमें गस्त पर निकली थी इसी दौरान उन्हें अपने डिवाइस पर आस-पास बम होने की सुचना मिली जिसे तत्काल BDS की टीम को बुलाकर मौके पर नष्ट कर दिया है। सुरक्षा बलो की सतर्कता और सूझबूझ से एक बड़ी नक्सली वारदात रुक गयी है।वहीं इलाके में सुरक्षाबलों द्वारा सर्च अभियान जारी है।


Tags:    

Similar News