नक्सलियों ने ली अरनपुर कांड की जिम्मेदारी : खुद पर सरकारी हमलों का बताया जवाब...

नक्सलियों की दरभा डिविजन कमेटी ने इस घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। दरभा डिविज़न के सचिव साइनाथ ने प्रेस नोट जारी कर कहा है कि, अरनपुर का यह हमला हम पर होने वाले सरकारी हमलों का जवाब है। पढ़िए उन्होंने और क्या कहा है...;

Update: 2023-04-27 11:40 GMT

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर में बुधवार को हुए नक्सली हमले की जिम्मेदारी नक्सलियों ने ली है। नक्सलियों की दरभा डिविजन कमेटी ने इस घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। दरभा डिविज़न के सचिव साइनाथ ने प्रेस नोट जारी कर कहा है कि, अरनपुर का यह हमला हम पर होने वाले सरकारी हमलों का जवाब है। प्रेस नोट में उसने सरकार को खुली चुनौती दी है।

नक्सलियों ने इसके अलावा केंद्र और राज्य सरकारों की कई योजनाओं का भी विरोध किया है। उन्होंने अपनी विज्ञप्ति में बस्तर में पुलिस भर्ती को लेकर भी सवाल उठाए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी नक्सलियों ने अनेक आरोप लगाए हैं।

10 जवान और एक वाहन चालक शहीद हुए थे शहीद

विदित हो कि बुधवार को नक्सल पीड़ित बस्तर क्षेत्र के दंतेवाड़ा जिले में बड़ा नक्सली हमला हुआ। नक्सलियों ने जवानों से भरे बख्तरबंद वाहन को बम से उड़ा दिया था। यह वारदात अरनपुर के पास घटी। इस हमले में 10 जवान और एक वाहन चालक शहीद हो गए। ब्लास्ट के बाद नक्सलियों ने भीषण फायरिंग शुरू कर दी थी, जिसके जवाब में जवानों ने भी फायर खोला।  

Tags:    

Similar News