Negligence : अपनी ही सरकार में सरकारी उपेक्षा से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में मायूसी, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

शासकीय कार्यक्रमों में कांग्रेस के संगठन से जुड़े लोगों और सांसद प्रतिनिधियों को आमंत्रित नहीं किया गया। जिसे लेकर आक्रोशित कांग्रेस पदाधिकारियों ने उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंप दिया है।...पढ़े पूरी खबर;

Update: 2023-08-11 10:00 GMT

रविकांत सिंह/मनेन्द्रगढ़- काफी सालों के संघर्ष के बाद मनेंद्रगढ़-चिरगिरी-भरतपुर अलग होकर एक नए जिले के रूप में विकसित हुआ है। इसी वजह से जिले के सभी लोगों के मन में भारी उत्साह और उमंग है। लेकिन अफसोस इस बात का है कि, जिले के शासकीय कार्यक्रमों में कांग्रेस के संगठन से जुड़े लोगों और सांसद प्रतिनिधियों को आमंत्रित नहीं किया गया। जिसे लेकर आक्रोशित कांग्रेस पदाधिकारियों ने उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंप दिया है।


बता दें, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष, जिला युवक कांग्रेस, व्यापार प्रकोष्ठ, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष के साथ कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंचे। जहां सभी ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए विरोध जताया।

संगठन के लोगों में निराशा...

दरअसल, इस जिले के दोनों ही विधानसभा सीटों में कांग्रेस पार्टी के विधायक है। साथ ही राज्य में कांग्रेस की सरकार भी है। इसके बावजूद जिले के अंदर आयोजित होने वाले शासकीय कार्यक्रमों में कांग्रेस के संगठन से जुड़े लोगों, सांसदों और प्रतिनिधियों को आमंत्रित ना करना दुर्भाग्य का विषय है। इससे संगठन के लोग काफी निराश हैं।

आदिवासी दिवस पर नहीं किया गया आमंत्रित...

9 तारीख को मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में संगठन के किसी भी व्यक्ति को आमंत्रण पत्र नहीं किया गया। यहां तक की संगठन के जिला आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष तक को आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया।

संबंधित अधिकारी और कर्मचारी पर हो कार्यवाही...

संगठन के लोगों का माननीय महोदय से निवेदन है कि, विश्व आदिवासी दिवस के दिन संगठन से जुड़े किसी भी व्यक्ति को नहीं बुलाए जाने के संबंध में नगर निगम, नगर पालिका, जनपद पंचायत के जो भी संबंधित अधिकारी और कर्मचारी दोषी हैं। उन पर कार्यवाही की जाए।

Tags:    

Similar News