नितिन नबीन बोले- छत्तीसगढ़ सरकार ने पीएम आवास की राशि लौटाई, जनमानस में प्रदेश सरकार के खिलाफ है जबर्दस्त आक्रोश
सरकार ने निजी महत्वाकांक्षा के कारण गरीबों के आशियाने को नकारा है। प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा का प्रदेशभर में मोर आवास मोर अधिकार को लेकर पांच हजार पंचायतों में कार्यक्रम हुए हैं। अब विधानसभा और राज्यस्तर पर प्रदर्शन किया जायगा। पढ़िए पूरी खबर...।;
स्वप्निल गौरखेड़े-रायपुर। भाजपा सह प्रभारी नितिन नबीन ने हरिभूमि inh 24x7 से चर्चा में कहा कि प्रदेश सरकार को लेकर जनमानस में जबरदस्त आक्रोश है। सरकार ने निजी महत्वाकांक्षा के कारण गरीबों के आशियाने को नकारा है। प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा का प्रदेशभर में मोर आवास मोर अधिकार को लेकर पांच हजार पंचायतों में कार्यक्रम हुए हैं। अब विधानसभा और राज्यस्तर पर प्रदर्शन किया जायगा।
BJYM कार्यकारिणी में कोई विवाद नहीं
BJYM कार्यकारिणी में चल रहे विवाद पर उन्होंने कहा, हर समय नई तरुणाई आनी चाहिए। युवा मोर्चा में नई तरुनाई आई है। नितिन नबीन ने कहा, पुरानी टीम को नई भूमिका दी जाएगी। उन्होंने कहा सोशल मीडिया की प्लांटेड चीजें से कोई फर्क नहीं पड़ता। भाजपा का हर कार्यकर्ता अपने अगले दायित्व के साथ कार्य करेगा। नई कार्यकारिणी में कहीं कोई विवाद नहीं है।
जनता के बीच रहने वाले को मिलेगी टिकिट
2023 में नए चेहरे को मौका दिए जाने के सवाल पर नितिन नबीन ने कहा, जो व्यक्ति जनता के बीच में होगा, जो जनता के विषयों को लेकर आएगा, उस आधार पर टिकट तय होगी।