अविश्वास प्रस्ताव : जनपद अध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस ने फिर मारी बाजी, भाजपा की ओर से पांच सदस्य बागी हुए
जनपद पंचायत में 12 कांग्रेस और 13 भाजपा के सदस्य होने के बावजूद अध्यक्ष पद दोनों बार कांग्रेस को ही गया। पढ़िए पूरी खबर...।;
यशवंत गंजीर-धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के जनपद पंचायत धमतरी में शुक्रवार 10 मार्च की सुबह 11 बजे जनपद पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ, जिसमें कांग्रेस की मनीषा साहू विजयी रही। उन्हें 16 वोट प्राप्त हुए, जबकि भाजपा की ओर से खड़ी पूर्णिमा बनपेला को मात्र 8 वोट से संतुष्ट रहना पड़ा। कांग्रेस की गुंजा साहू ने मतदान में भाग नहीं लिया।
अविश्वास प्रस्ताव के बाद जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव के लिए 10 मार्च की तारीख तय की गई थी। पहले अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ, जिसमें कांग्रेस की ओर से मनीषा साहू और भाजपा की ओर से पूर्णिमा बनपेला ने फार्म भरा। मतदान के बाद परिणाम घोषित किए गए, जिसमें मनीषा साहू को 16 और पूर्णिमा को 8 वोट मिले। गुंजा साहू अनुपस्थित रहीं।
भाजपा को 8 वोट मिले
इस तरह से 12 सदस्यों वाली कांग्रेस में एक वोट नहीं मिलने के बावजूद कांग्रेस को 16 वोट मिल गए। स्पष्ट है कि भाजपा की ओर से पांच सदस्य बागी हुए। पूर्णिमा साहू को 8 वोट से ही संतोष करना पड़ा। अब देखना होगा कि भाजपा उन बागी सदस्यों पर क्या कार्यवाही करती है। बहरहाल कांग्रेसी खेमा में खुशी की लहर है।
उपाध्यक्ष के लिए भी होगा मतदान
ज्ञात हो कि धमतरी जनपद पंचायत में 12 कांग्रेस और 13 भाजपा के सदस्य होने के बावजूद अध्यक्ष पद दोनों बार कांग्रेस को ही गया। थोड़ी देर में उपाध्यक्ष पद का चुनाव भी होगा।