big breaking : छत्तीसगढ़ में अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका 65 साल की उम्र में होंगे सेवानिवृत्त
रायपुर। प्रदेश सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं के हित में एक बड़ा फैसला किया है। इस फैसले के मुताबिक कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाकर 65 वर्ष कर दी गई है। इसके साथ ही कार्यकर्ता के 50% रिक्त पदों पर सहायिकाओं की भर्ती होगी। इसमें भी सरकार ने बड़ी राहत दी है। इस भर्ती के लिए सहायिकाओं के लिए अनिवार्य 10 वर्ष के अनुभव को कम कर 5 वर्ष कर दिया गया है। इस संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।