नर्स से छेड़छाड़ : अस्पताल प्रबंधन की नोटिस के बावजूद नहीं माना डॉक्टर, रात में ड्यूटी पर अकेली नर्स से की जबरदस्ती की कोशिश, गिरफ्तार
डॉक्टर कई दिनों से नर्स से छेड़छाड़ कर रहा था। इस मामले में प्रबंधन ने डॉक्टर को नोटिस जारी भी किया था। लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया है। उसके बाद भी वह नर्स से छेड़छाड़ करता रहा। क्या है पूरा मामला...पढ़िये-;
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में एक नर्स से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। डॉक्टर कई दिनों से नर्स से छेड़छाड़ कर रहा था। इस मामले में प्रबंधन ने डॉक्टर को नोटिस जारी भी किया था। लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया है। उसके बाद भी वह नर्स से छेड़छाड़ करता रहा। जिसकी शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, NKH अस्पताल में डॉ.लेखचंद साहू पदस्थ है डॉक्टर पहले से शादीशुदा भी है। मामले में 40 साल की पीड़ित नर्स ने पुलिस से शिकायत की थी। पीड़ित नर्स भी शादीशुदा है। पीड़ित ने शिकायत में बताया गया कि 17 जून की रात को वह ड्यूटी पर तैनात थी। उस दौरान भी डॉक्टर लेखचंद साहू ने उससे जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध करने पर भी वह नहीं मान रहा था। नर्स वहां से किसी तरह से अपनी जान बचाकर भागी। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज किया था और उसे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।