छत्तीसगढ़ भाजपा में नियुक्ति की एक और सूची जारी, प्रदेश अध्यक्ष की सहमति पर 15 जिलों के प्रभारी तय
छत्तीसगढ़ के पिछले विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद हर को कदम फूंक-फूंक कर रख रही भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक नियुक्तियों में खूब तेजी दिखाई है। हर माह कोई न कोई सूची जारी हो रही है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय से नियुक्तियों की एक सूची जारी हुई है। पढ़िए पूरी खबर-;
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ने प्रदेश के 15 जिलों के प्रभारियों की सूची जारी की है। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजेश अवस्थी ने पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णदेव साय की सहमति एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की अनुशंसा पर यह सूची जारी की है। यह जानकारी प्रदेश सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी शरद अग्रवाल ने दी है। देखिए पूरी सूची-