धान खरीदी केंद्र शुरू : 10वीं में अच्छे नंबर लाने वालों को प्रोत्साहन के लिए नकद ईनाम का ऐलान

किसानों की समस्या को देखते हुए फिलहाल अस्थाई धान खरीदी केंद्र बनाया गया है। तत्पश्चात विधायक हाई स्कूल चिंगनार पहुंचकर नवीन हाई स्कूल भवन लागत 1 करोड़ 21 लाख का भूमिपूजन किए। पढ़िए पूरी खबर...;

Update: 2022-12-10 08:22 GMT

कुलजोत संधु /केशकाल। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के फरसगांव विकासखंड अंतर्गत संवेदनशील क्षेत्र ग्राम चिंगनार पहुंचकर केशकाल विधायक संतराम नेताम ने नवीन धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ किया। अस्थाई धान खरीदी केंद्र खुलने से क्षेत्र के किसानों को अब अधिक दूरी तय है करना नहीं पड़ेगा। जिससे किसान खुश हैं। किसानों ने विधायक को धन्यवाद ज्ञापित किया।

10वीं के छात्र - छात्राओं दी जाएगी प्रोत्साहन राशि

विधायक ने कहा कि, धान उपार्जन केंद्र दूर होने के कारण क्षेत्र के कई अन्नदाता किसान भाइयों को धान बिक्री हेतु आर्थिक व मानसिक बोझ उठाना पड़ता था। और उन किसानों को धान बेचने के लिए 10-15 किलोमीटर की दूरी तय कर के जाना पड़ता था, जिसके चलते किसान काफी परेशान थे। किसानों की समस्या को देखते हुए फिलहाल अस्थाई धान खरीदी केंद्र बनाया गया है। तत्पश्चात विधायक हाई स्कूल चिंगनार पहुंचकर नवीन हाई स्कूल भवन लागत 1 करोड़ 21 लाख का भूमिपूजन किए। छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि दसवीं के छात्र - छात्राओं जो प्रदेश स्तर पर उल्लेखनीय अंक प्राप्त करेंगे उनको 25000 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी ।

Delete Edit


Tags:    

Similar News