दर्दनाक हादसा : बच्चे को दूध पिला रही महिला को बस ने लिया चपेट में, दोनों की मौत, गए थे पिकनिक मनाने

बस रिवर्स करते समय चपेट में आने से महिला और उसके दूधमुंहे बच्चे की मौत हो गई। महिलाओं का ग्रुप पिकनिक मनाने गया था। इसी दौरान ये हादसा हुआ। पढ़िए पूरी खबर...;

Update: 2022-12-25 07:21 GMT

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में बस की चपेट में आने से महिला और उसके दूधमुंहे बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला देवी दर्शन के लिए दुर्ग जिले के भिलाई से गरियाबंद गई थी। दर्शन के बाद महिला अपने दूधमुंहे बच्चे के साथ पार्किंग के किनारे बैठी हुई थी। उसी वक्त बस रिवर्स करते समय वे दोनों बस की चपेट में आ गए। मामला छुरा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, भिलाई के कोहका से कई महिलाओं का ग्रुप बस से घूमने आया था। वे सभी शनिवार सुबह गरियाबंद के जतमई पहुंचे थे। बस पार्किंग में खड़ी थी, दोपहर के समय सभी लोग पार्किंग के किनारे बैठ कर खाना खा रहे थे। वहीं 31 वर्षीय धनेश्वरी उर्फ सुमन साहू अपने 6 माह के बेटे पूरवान साहू को दूध पिला रही थी। तभी अचानक बस के ड्राइवर ने बस को रिवर्स कर दिया। इस दौरान बस ने सुमन और उसके बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, डॉक्टर के साथ मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक महिला और बच्चा दोनों दम तोड़ चुके थे। इसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।  

Delete Edit

मोहल्ले में पसरा मातम

बताया जा रहा है कि सुमन निवास स्थान कोहका में जनरल स्टोर चलाती थी। उसका पति एलआईसी का काम करता है। सुमन दुकान और घर संभालने के साथ-साथ पति के काम में भी हाथ बंटाती थी। उसकी मौत की खबर के बाद से घर और मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है। 

Delete Edit


Tags:    

Similar News