पटवारी ने दी जान : सुसाइड नोट में लिखा- परेशान था... लेकिन किस बात पर परेशान था... यह नहीं लिखा

अपने परिवार वालों के साथ नाशता करके कमरे में चला गए थे। दोपहर बीत जाने के बाद भी वह कमरे से बहार नहीं आया। इस पर परिजनों ने आवाज दी और दरवाजा भी खटखटाया, लेकिन इसके बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद खिड़की से देखने पर युवक की लाश फंदे से लटकती मिली। पढ़ें पूरी खबर....;

Update: 2022-10-17 12:46 GMT

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से एक पटवारी की आत्महत्या का मामला सामने आया है। पुलिस को शव के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। इस नोट में मृतक की किसी बात से परेशान होने का जिक्र है। बताया जा रहा है कि मृतक नाश्ता करके रूम में गया था। मगर काफी समय तक कमरे से बहार नहीं आया। इसके बाद कमरे में देखने के बाद फंदे से लटकती हुई उसकी लाश मिली। यह पूरा मामला परपा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार परपा इलाके में रहने वाले शेर सिंह बघेल रविवार सुबह अपने परिवार वालों के साथ नाशता करके कमरे में चला गए थे। दोपहर बीत जाने के बाद भी वह कमरे से बहार नहीं आया। इस पर परिजनों ने आवाज दी और दरवाजा भी खटखटाया, लेकिन इसके बावजूद कोई जवाब नहीं मिला।

फंदे से लटकती मिली लाश

वहीं, काफी आवाज देने के बावजूद जब कोई जवाब नहीं मिला, तो ऊपर की खिड़की से परिजनों ने कमरे के अंदर देखा। यहां कमरे के अंदर पंखे में एक फंदे पर उसकी लाश लटकते हुई दिखी। इसके बाद परिजनों ने आस-पास के लोगों को मामले की सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने दरवाजा तोड़ा।

किसी बात से परेशान था युवक

इसके तुरंत बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत शव को पहले नीचे उतारा। फिर पीएम के लिए भेज दिया था। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। इसमें मृतक ने किसी बात से परेशान होने की बात लिखी थी। रविवार को रात होने के कारण शव का पीएम नहीं हो सका था। इसके चलते सोमवार को शव का पीएम किया गया है। पीएम करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अब भी मामले में जांच कर रही है।

Tags:    

Similar News