फागुन उत्सव : अनुप्रभा फाउंडेशन के कार्यक्रम में जमकर झूमी महिलाएं, कोई राधा तो कोई कृष्ण बनकर खूब खेली फूलों की होली...

Update: 2023-02-20 11:37 GMT

रायपुर। अनुप्रभा फाउंडेशन की मासिक बैठक और कार्यक्रम राजधानी रायपुर के राम मंदिर में सोमवार को हुआ। फाउंडेशन की अध्यक्ष अमृता सुरेश श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि, सबसे पहले फागुन माह के शुभ अवसर पर राधा कृष्ण की पूजा और वंदना की गई। इसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत की गई। संस्था के पदाधिकारियों के सानिध्य में कार्यक्रम शुरू हुआ। इसमें सबसे पहले रंग गुलाल का एक-दूसरे को टीका लगाया गया और गले मिलकर सब ने एक-दूसरे को फागुन की बधाई दी। फागुन माह में फाग गीत का कार्यक्रम रखा गया, जिसमें फाग गीत, राधा कृष्ण गीत, गजानंद भगवान का गीत कर संगीत का कार्यक्रम हुआ। इसमें लक्ष्मी यादव और सुधा चौबे ने बहुत ही खूबसूरत कृष्ण का रोल निभाया। बहुत ही खूबसूरती से रितु, सुनीता, नमिता, राजू, लता, विभा और रेनू ने राधा का रोल निभाया। फूलों की होली खेली गई। सभी ने म्यूजिक पर राधा कृष्ण के गाने पर बहुत डांस किया, मस्ती धमाल किया। सरप्राइज गिफ्ट रखे गए और गेम्स किया गया, जिसमें कई लोग विजेता रहे। सभी विजेताओं को प्राइज मिला। इसमें विशेष सहयोग TBZ ज्वेलरी वालों का रहा।

Delete Edit

गेम भी रखा गया

इसी कड़ी में नीलेश ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सभी को गोल्ड की शुद्धता की जानकारी दी गई। कैरेट्स के बारे में बताएं गए, अपनी स्कीमों के बारे में सभी को अवगत कराया गया। साथ ही गोल्ड के सारे आइटम्स को दिखाया और उनके बारे में जानकारी दी। संस्था के सभी लोगों को लाभकारी स्कीम के बारे में विस्तार से बताया गया। संस्था में पूरे साल जिन्होंने अपना भरपूर सहयोग दिया उनका सम्मान किया गया। सम्मान पाने वालों में मनोरमा बाजपेई, मनीषा तिवारी, संध्या सक्सेना और रेनू छतरी रहे। इसके बाद हाउजी गेम रखा गया।

परीक्षाओं की तैयारी की दी जानकारी

संस्था के कोषाध्यक्ष नैवेद्य श्रीवास्तव ने बताया कि अभी परीक्षाओं का मौसम आने वाला है। परीक्षाओं की तैयारी कैसे करें, इस पर उन्होंने बताया कि, इस समय हल्का भोजन करें, पौष्टिक भोजन करें, फल फ्रूट को ज्यादा जगह दे, जिससे दिमाग में तरावत बनी रहे। यह भी बताया कि गर्मी के मौसम में पेड़-पौधों की देखभाल कैसे करनी चाहिए। फिर सभी पदाधिकारी और मेंबर्स ने नास्ते का लुत्फ उठाया। सभी विजेताओं को एक से बढ़कर एक उपहार मिले, जिससे सभी खुश हुए। संस्था के पदाधिकारी और सहयोगी रहे राहुल, रजत, सुरेश, काजल कुलश्रेष्ठ और ममता बिसेन ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया। 

Tags: