पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब : 7 लीटर महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस को मुखबिर सूचना मिली कि, महेश मिश्रा अपने घर में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री कर रहा है ,इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया। आरोपी युवक के पास एक सफेद रंग के प्लास्टिक जरिकन में 7 लीटर महुआ शराब जब्त किया है। पढ़िए पूरी खबर ...;

Update: 2023-05-09 05:20 GMT

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के पुलिस ने अवैध महुआ शराब बिक्री करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक के पास से एक सफेद रंग के प्लास्टिक जरिकन में 7 लीटर महुआ शराब जब्त किया है। मामला पिथौरा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक का नाम 40 वर्षीय महेश मिश्रा पिता कपिल देव मिश्रा है। वह वार्ड क्रमांक 5 पिथौरा का निवासी है। पुलिस को मुखबिर सूचना मिली कि, महेश मिश्रा अपने घर में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री कर रहा है ,इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया। आरोपी युवक के पास एक सफेद रंग के प्लास्टिक जरिकन में 7 लीटर महुआ शराब जब्त किया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।  

Tags: