मां महामाया मंदिर पहुंचीं राष्ट्रपति : देवी दर्शन-पूजन कर देशवासियों के लिए मांगी खुशहाली, बिलासपुर रवाना
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ऐतिहासिक और धार्मिक नगरी रतनपुर के आदिशक्ति मां महामाया देवी मंदिर पहुंची। यहां उन्होंने मां महामाया देवी के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।...पढ़े पूरी खबर;
प्रेम सोमवंशी/कोटा- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ऐतिहासिक और धार्मिक नगरी रतनपुर के आदिशक्ति मां महामाया देवी मंदिर पहुंची। यहां उन्होंने मां महामाया देवी के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पहली बार देश के राष्ट्रपति मां महामाया देवी (Ma Mahamaya Mandir) के दर्शन के लिए आई हैं। इस अवसर पर मां महामाया देवी का राजसी श्रृंगार किया गया है। इस दौरान राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन (Vishwabhushan Harichandan) भी मौजूद रहे। पूजा-अर्चना के वक्त मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel), केंद्रीय जनजाति विकास राज्यमंत्री श्रीमती रेणुका सिंह (Renuka Singh) सहित मंदिर समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।
रतनपुर का गौरवशाली इतिहास रहा...
आपकी जानकारी के लिए बता दें, ऐतिहासिक और धार्मिक नगरी रतनपुर का गौरवशाली इतिहास रहा है। दरअसल, कलचुरी वंश के शासक रत्नदेव प्रथम ने रतनपुर को अपनी राजधानी बनाया। उनकी आदिशक्ति मां महामाया देवी मंदिर का निर्माण 11वी शताब्दी में कराया गया था। मां महामाया रतनपुर शाखा के कलचुरी राजाओं की कुलदेवी थी। यहां पर दोनों नवरात्रियों में मेला लगाया जाता है। इसलिए भी इसे खास माना जाता है।