President Visit CG : राष्ट्रपति मुर्मू इस दिन आ सकती हैं छत्तीसगढ़...
राष्ट्रपति मुर्मू छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ सकती हैं। कब और किस कार्यक्रम में शामिल होने आएंगी...पढ़िए पूरी खबर;
रायपुर- राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) छत्तीसगढ़ दौरे पर आ सकती हैं। 2 सितंबर को उनका आगमन राजधानी रायपुर और बस्तर में हो सकता है। राष्ट्रपति द्रोपदी बस्तर में केन्द्र सरकार की परियोजना के शिलान्यास कार्यक्रम में हो शामिल हो सकती हैं।
जानकारी के मुताबिक, श्रीमती मुर्मू पहले रायपुर आएंगी और राजभवन में रूकेंगी। इसलिए राजभवन में उनके आने की प्रशासनिक तैयारियां अभी से शुरू हो गई है।