Press Conference : कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस...प्रमोद तिवारी बोले- महादेव ऐप से बीजेपी का क्या रिश्ता...ईडी जांच करे...
प्रतिपक्ष प्रमोद तिवारी ने राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस ली, इस दौरान उन्होंने 20 सीटों पर कांग्रेस की जीत का दावा किया है। साथ ही कहा कि, पढ़े पूरी खबर;
रायपुर- राज्यसभा के उपनेता प्रतिपक्ष प्रमोद तिवारी ने राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस ली, इस दौरान उन्होंने 20 सीटों पर कांग्रेस की जीत का दावा किया है। साथ ही कहा कि, अगर डॉ. रमन सिंह अपनी सीट हार भी जाएं तो आश्चर्य नहीं होगा। क्योंकि बीजेपी अपने कामों पर वोट नहीं मांग पा रही, जनता के लिए काम नहीं किया, इसलिए वोट नहीं मांग रहे।
पत्र लिखने के बाद भी चल रहा सट्टा...
प्रमोद तिवारी ने कहा कि, BJP का प्रचार नकारात्मक रहा है, इसलिए उनकी हार होना तय है। महादेव ऐप पर सबसे पहले छत्तीसगढ़ पुलिस ने कार्रवाई की, इसके बाद राज्य सरकार ने गूगल हेडक्वार्टर को इसे बंद करने के लिए पत्र लिखा, लेकिन नमो ऐप के माध्यम से आज भी सट्टा चल रहा है। नमो किसे कहा जाता है, सभी जानते हैं। महादेव ऐप वालों का वीडियो BJP को कैसे मिलता है? ये रिश्ता क्या कहलाता है? BJP और महादेव ऐप वालों के संबंध की भी ED जांच करे, 5 करोड़ कहां से आया, पहले इसकी जांच की जाए।