जेल में कैदी ने की आत्महत्या : बाथरूम में झूलता मिला शव, हत्या के आरोप में काट रहा था सजा

केंद्रीय जेल में एक कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बैरक नम्बर 9 के बाथरूम में कैदी फांसी के फंदे पर झूलता मिला। आखिर क्यों सुसाइड किया कैदी ने...;

Update: 2022-06-27 07:20 GMT

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर केंद्रीय जेल में एक कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बैरक नम्बर 9 के बाथरूम में कैदी फांसी के फंदे पर झूलता मिला। मृतक का नाम लुकनु राम बताया जा रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और घटना क्रम का जायजा लिया। मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात बंदी ने फांसी लगाई है। लुकनु राम हत्या के आरोप में सजा काट रहा था। मृतक का पोस्टमार्टम परिजनों के समक्ष होगा।

Tags:    

Similar News